तंत्र क्रिया के विरोध पर महिला और उसकी बहन पर हमला – Live Hindustan

तंत्र क्रिया के विरोध में दो युवकों ने महिला और उसकी बहन से मारपीट की। इससे एक महिला की आंख में गंभीर चोट लगी है, जिससे उसे दिखना बंद हो गया। इस मामले में कैंट पुलिस ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनमें से एक को हिरासत में लिया है। कैंट के सदर बाजार में रहने वाली सविता ने पुलिस को बताया कि अहाता में रहने वाला अंकुश और न्यू कॉलोनी सब्जी मंडी निवासी सुमित श्मशान में जाकर तंत्र क्रिया करते हैं और झाड़फूंक आदि करते हैं। उनके मामा सन्नू ने इसका विरोध किया, तो अंकुश रंजिश मानने लगा। एक दिन अंकुश उनके मामा को गालियां दे रहा था तो उन्होंने इस बारे में बता दिया।

इसके चलते 24 जून की रात सुमित ने घर में घुसकर उनसे और पति राजेश से मारपीट की। सुमित ने कहा कि अंकुश ने उनकी हत्या के लिए उसे भेजा है और सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किया, जो उनकी आंख में लगी और दिखाई देना बंद हो गया। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसके बाद सुमित ने उनकी बहन संगीता के घर जाकर मारपीट की। सूचना मिलने पर वह अपने पति के साथ संगीता के घर जा रही थीं तो रास्ते में घेरकर सुमित ने फिर से हमला कर दिया। इसी बीच कैंट पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि अंकुश और सुमित उनकी हत्या करके शव से तंत्र क्रिया करने की धमकी दे रहे हैं। उनकी तहरीर पर कैंट पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News