परसूडीह खासमहल स्थित श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा के एक छात्र के क्लासरूम में देसी कट्टा और 315 बोर की जिंदा गोली लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रबंधन ने मामले में संलिप्त तीन छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया है। तीनों छात्र साइंस संकाय के हैं। घटना की जांच के सिलसिले में कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्र को उसके अभिभावकों के साथ कॉलेज बुलाकर कड़ी पूछताछ की। शुरुआत में छात्र ने क्लासरूम में हथियार लाने की बात से पूरी तरह इनकार कर दिया, लेकिन जब कॉलेज प्रशासन ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिखाया तो उसने स्वीकार किया。
पूछताछ में यह बात सामने आई कि कुछ दिन पहले कॉलेज के बाहर दूसरे गुट के छात्रों के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस विवाद के बाद दूसरे छात्रों पर अपना रौब जमाने और उन्हें डराने के उद्देश्य से वह कॉलेज में देसी कट्टा लेकर आया था। वीडियो में उसके दो अन्य दोस्त भी हथियार को चमकाने और रौब दिखाने में उसका साथ देते नजर आ रहे थे, जिसके चलते कॉलेज प्रशासन ने तीनों को दोषी पाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया। श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल एससी महतो ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि तीनों छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या इस गंभीर मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय कॉलेज प्रबंधन कमेटी द्वारा लिया जाएगा। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, छात्रों के करियर और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रबंधन फिलहाल इस मामले को पुलिस तक ले जाने के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है, लेकिन परिसर में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play