दुनिया के सबसे पुराने जीव से मिलेंगे पीएम मोदी, जानें कितनी अहम है सेशेल्स यात्रा – Live Hindustan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की यात्रा करेंगे। वह सेशेल्स के राष्ट्री दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामलि होने वाले हैं। बता दें कि हिंद महासागर में सेशल्स द्वीप बेहद अहम माना जाता है। यह प्रधानमंत्री की दूसरी सेशेल्स यात्रा है। इससे पहले वह 2015 में यहां गए थे। भारतीय सेना की एक टुकड़ी और नौसेना के दो जहाज भी इस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान दुनिया के सबसे पुराने जानवर माने जाने वाले जोनाथन से भी मिलेंगे। यह एक 194 साल पुराना अलदाब्रा जायंट कछुआ है। यह सेशेल्स के नेशनल बॉटिनिकल गार्डेन में रहता है और सबसे पुराने जीवित जीव के तौर पर गिनीज बुक में इसका नाम दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि इसकी उम्र 194 से ज्यादा भी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में तीन पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधिता की रक्षा और जलवायु के प्रति सजगता प्रदर्शित करना है। बता दें कि सेशेल्स और भारत के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर अच्छे संबंध हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत एवं स्थायी मित्रता की फिर से पुष्टि करेगी तथा सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।’ मंत्रालय ने कहा, ‘यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी तथा पारस्परिक हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी के रूप में सेशेल्स का भारत के ‘महासागर’ (क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति) दृष्टिकोण तथा ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में विशेष स्थान है।

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News