गोवा को 2000 करोड़ रुपये के मैरीटाइम प्रोजेक्ट्स और वॉटर मेट्रो की मिलेगी सौगात – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
गोवा को केंद्र सरकार की तरफ से 2,000 करोड़ रुपये के मैरीटाइम (समुद्री) प्रोजेक्ट्स और एक अत्याधुनिक ‘वॉटर मेट्रो सिस्टम’ की बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पणजी में 48.87 करोड़ रुपये की लागत से बने नए ‘कैप्टन ऑफ पोर्ट्स’ (Captain of Ports) टर्मिनल भवन का उद्घाटन करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।
आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घोषणा की है कि सरकार गोवा के समुद्री सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 2,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लाएगी और एक अत्याधुनिक वॉटर मेट्रो सिस्टम शुरू करेगी। उन्होंने ये घोषणा तब की जब वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में ‘कैप्टन ऑफ़ पोर्ट्स’ की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “मैं खास तौर पर गोवा सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारी मिनिस्ट्री की तरफ से, हमने आने वाले दिनों में गोवा में समुद्री सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 2,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लाने का फैसला किया है।”
Read Also: SIR का एक साल पूरा: अब तक लगभग 6 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए
सोनोवाल ने कहा कि सरकार लोगों की सुविधा के लिए गोवा में वॉटर मेट्रो सिस्टम शुरू करने की भी योजना बना रही है। ‘कैप्टन ऑफ़ पोर्ट्स’ की बिल्डिंग एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसका डिज़ाइन सोच-समझकर जहाजों से प्रेरित होकर बनाया गया है और यह गोवा के समृद्ध इतिहास और समुद्री विरासत को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “इस पहल के ज़रिए, सरकार ने गोवा की समुद्री विरासत को बचाने और उसे बढ़ावा देने की दिशा में एक मज़बूत कदम उठाया है। यह हमारे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के विज़न के अनुरूप है, जो हमेशा कहते हैं, ‘विकास भी, विरासत भी’।”
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News