Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत दौरे पर आएंगे, इसकी पुष्टि खुद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में एक और खुलासा हुआ है. एसआईटी जांच में CCTV और वायरलेस सिस्टम की जिम्मेदारी संभालने वाले अर्जुन देव की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के जनाजे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई लोग शामिल हुए. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.पढ़ें आज की पांच अहम खबरें
भारत आएंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने किया बड़ा ऐलान
भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और व्यापारिक रिश्ते एक नए सुनहरे दौर में प्रवेश करने जा रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे. रुबियो ने साफ किया कि वह खुद इस ऐतिहासिक वीवीआईपी दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील (व्यापार समझौते) को जल्द से जल्द फाइनल करने के लिए भारत आ रहे हैं.
कंट्रोल रूम, VVIP दर्शन और मंदिर मैनेजमेंट… राम मंदिर में अर्जुन का था अलग रसूख, 17 साल से नहीं हुआ ट्रांसफर
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में एक खुलासा हुआ है. इस पूरे कांड की जांच कर रही SIT ने अपनी रिपोर्ट में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चोरी के इस मामले में अब पुलिस के वायरलेस डिपार्टमेंट के अधिकारी अर्जुन देव भी सीधे जांच के घेरे में आ गए हैं. दरअसल, जिस कमरे में नोटों की गिनती होती थी, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखने की मुख्य जिम्मेदारी इन्हीं के पास थी. इस खुलासे के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में आ गई है.
टॉप ऑर्डर धड़ाम, मिडिल ऑर्डर भरभराया, टेलेंडर ढेर… आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार की पूरी कहानी
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय टीम को 34 रनों से हार मिली है. बेलफास्ट में खेले गए इस मुकाबले में 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई. सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा.
Weather Update: इन राज्यों की तरफ बढ़ रहा मॉनसून, कहीं भारी बारिश तो कहीं धूल भरी आंधी का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसके असर से आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन क्षेत्रों में बादलों का लगातार बनना और नमी की बढ़ती मात्रा मॉनसून की प्रगति को मजबूत कर रही है.
अमेरिका का ईरान पर बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया निशाना… होर्मुज में कार्गो शिप पर हमले का लिया बदला
अमेरिका और ईरान के बीच जंग की चिंगारी फिर भड़कने लगी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे कार्गो शिप पर ईरानी हमले के पलटवार में अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान के मिसाइल और ड्रोन साइट्स पर हवाई हमले किए हैं. स्विट्ज़रलैंड में दोनों देशों के बीच हुए नाजुक समझौते के बाद यह अमेरिका की पहली प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू