'भरत तिवारी की मौत का बदला लेंगे…' VIDEO वायरल हुआ, बिहार पुलिस ने अपने कॉन्स्टेबल पर लिया एक्शन – AajTak

बिहार के भोजपुर में एनकाउंटर में मारे गए भारत भूषण तिवारी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में बिहार पुलिस का एक कॉन्स्टेबल कथित तौर पर बदला लेने की बात कहता दिखा. इस कॉन्स्टेबल को मृतक भरत तिवारी का चचेरा भाई बताया जा रहा है. वीडियो वायरल हुआ तो मामले में बिहार पुलिस ने जांच शुरू कराई. इसके बाद अब कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. इसी के साथ विभागीय जांच शुरू की गई है.
मामला भोजपुर एनकाउंटर से जुड़ा है, जिसमें भारत भूषण तिवारी की मौत हुई थी. एनकाउंटर के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में भारत भूषण का चचेरा भाई और बिहार पुलिस का कॉन्स्टेबल आशीष कुमार तिवारी कथित तौर पर कहता सुनाई दिया कि वह अपने भाई की मौत का बदला लेगा. वीडियो सामने आते ही मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया. इसके बाद बिहार पुलिस ने जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: ‘SP ने कहा- मीडिया में मत बोलो, नहीं तो बेटे की तरह मरवा देंगे’, भरत तिवारी की मां का दावा
पूर्वी चंपारण पुलिस का कहना है कि आशीष कुमार तिवारी को पहले कारण बताओ नोटिस दिया गया. उसे अपना पक्ष रखने का मौका भी मिला. लेकिन विभाग का कहना है कि उसका जवाब संतोषजनक नहीं था.
विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया सेवा नियमों के उल्लंघन, अनुशासनहीनता और कदाचार की बातें सामने आईं. इसके बाद कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया. इसी के साथ बिहार सरकारी सेवक आचरण (संशोधन) नियम, 2026 के तहत विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
पहले भी कॉन्स्टेबल पर हो चुकी कार्रवाई
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब आशीष तिवारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई हो. साल 2023 में भी उस पर वरिष्ठ अधिकारियों से कथित अभद्र व्यवहार और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगे थे. इसके बाद 2024 में भी सर्विस पिस्टल से जुड़े एक मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी.
वह मामला अभी अदालत में लंबित है. अब इस कार्रवाई के कई मायने निकाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वर्दी में रहते हुए कोई भी कर्मचारी कानून से ऊपर नहीं हो सकता. फिलहाल आशीष कुमार तिवारी निलंबित हैं. विभागीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर तय होगी.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News