UP: विंध्याचल के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर की दीवार तोड़कर घुसी क्रेन, ग्रामीणों में आक्रोश – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. विंध्याचल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में एक क्रेन बैक करते समय अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.
दरअसल, यह हादसा अमरावती चौराहा से विंध्याचल मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रेन चालक वाहन को पीछे कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और क्रेन मंदिर की दीवार से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा टूट गया.
यह भी पढ़ें: प्रयागराज से आया फर्जी दारोगा मिर्जापुर में गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट परिसर में वर्दी पहनकर कर रहा था ड्रामा
घटना की सूचना मिलते ही विंध्याचल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया और चालक सुचित सिंह को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी.
घटना के बाद ग्रामीणों में फैला आक्रोश
मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया.
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त मंदिर की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया.
पुलिस और प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. साथ ही यह भी देखा गया कि हादसे से मंदिर के अंदर किसी प्रकार का बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ.
पुलिस ने क्या कहा?
सिटी सीओ अमित कुमार ने बताया कि अमरावती चौराहा से विंध्याचल मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास क्रेन चालक सुचित सिंह, निवासी देवरी दुबार कलां, थाना लालगंज (मिर्जापुर) वाहन को बैक कर रहा था. इसी दौरान क्रेन मंदिर की दीवार से टकरा गई.
उन्होंने बताया कि हादसे में मंदिर की दीवार को आंशिक नुकसान पहुंचा है. राहत की बात यह है कि मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
सीओ के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. क्रेन और उसके चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पूरे मामले की जांच जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News