चाईबासा, संवाददाता। जिले में 30 जून से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का कार्य शुरू होगा। अभियान के अंतर्गत सभी बूथ लेवल पदाधिकारी अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे तथा उनमें से एक हस्ताक्षरित प्रति प्राप्त कर सुरक्षित संधारित करेंगे। मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के प्रत्येक चरण का गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें तथा वरीय पदाधिकारी उनके कार्यों की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण करेंगे तथा प्राप्त गणना प्रपत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जानकारी दी गई कि डिजिटाइजेशन कार्य को सुचारू एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वॉलंटियरों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो बीएलओ को तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे。
बैठक में बताया गया कि मतदाता जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक विशेष सोशल मीडिया महा अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान *#JharkhandSIR* हैशटैग का व्यापक उपयोग करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने एवं उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 29 जून को जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 30 जून को सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला आयोजित करते हुए बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक संपन्न होगी, जिसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
बैठक में एनआईसी सभागार में अपर उपायुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी तथा पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play