बिहार: DJ बजाने के विवाद में दुल्हन के मामा की हत्या, 5 गिरफ्तार – AajTak

Feedback
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भांजी की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब दुल्हन के मामा रंजीत साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए डीजे संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है.
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 25 जून की रात करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव में शादी समारोह के दौरान रंजीत साहनी का डीजे पर गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक विक्की कुमार से विवाद हो गया था. विवाद के बाद विक्की कुमार रंजीत को खाने-पीने के बहाने अपने साथ ले गया और सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल की हत्या की बात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य जुटाए. मृतक के बहनोई के बयान पर करजा थाना में कांड संख्या 188/26 दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले डीजे संचालक विक्की कुमार और रामबाबू सहनी को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नीरज कुमार और धीरज कुमार उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल, कारतूस और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News