मुख्य बातें
Stock Market this week: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद इस सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों के साथ घरेलू स्तर पर जारी होने वाले इंडस्ट्रीयल डाटा और मानसून की प्रगति पर रहेगी। अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम शांति समझौते की दिशा में प्रगति का सीधा असर शेयर बाजार पर दिखेगा। साथ ही मानसून की प्रगति भी अहम कारक होगा। मानसून 10 दिन तक अटकने के बाद पश्चिमी भारत में तो आगे बढ़ा है, लेकिन पूर्वी भारत में आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे निवेश धारणा पर नकारात्मक असर हो सकता है।
अगले सप्ताह कई महत्वपूर्ण औद्योगिक आंकड़े जारी होने हैं। औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े, पीएमआई के आंकड़े और वाहन कंपनियों के बिक्री के आंकड़े भी निवेशकों के रुख को प्रभावित करेंगे। बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 297.57 अंक (0.39 प्रतिशत) चढ़कर 77,100.47 अंक पर पहुंच गया। इसमें दो दिन तेजी और दो दिन गिरावट देखी गयी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.90 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 24,056 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.83 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.03 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों में साप्ताहिक तेजी और अन्य 15 में गिरावट रही। पश्चिम एशिया शांति स्थापित होने से विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर सबसे अधिक 8.48 प्रतिशत चढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.48 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3.05 फीसदी, मारुति सुजुकी में 2.60, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.53 और एचडीएफसी बैंक में 2.06 फीसदी की तेजी रही।
बजाज फाइनेंस का शेयर 1.93 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 1.83, एक्सिस बैंक का 1.38, सनफार्मा का 1.36 और अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.08 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और एलएंडटी के शेयर भी हरे निशान में रहे। टाटा स्टील में सबसे अधिक 5.13 फीसदी की गिरावट रही। बीईएल का शेयर 4.76 प्रतिशत, एनटीपीसी का 3.72, इटरनल का 3.39, एशियन पेंट्स का 3.22 और भारती एयरटेल का 3.06 और टाइटन का 3.02 प्रतिशत टूट गया।
पावरग्रिड में 2.89 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.51, अडानी पोर्ट्स का 2.11, टीसीएस का 1.45, आईटीसी का 1.14, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.03 प्रतिशत और इंफोसिस का 0.99 प्रतिशत फिसल गया।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play