Feedback
विक्की कौशल की छावा बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर अब नई फिल्म ला रहे हैं. उनकी ईठा नाम से फिल्म आ रही है, जिसमें श्रद्धा कपूर मेन लीड रोल में नजर आई हैं. कुछ दिन पहले ही इसका टीजर जारी हुआ था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया. ईठा के रोल में श्रद्धा का काम रौंगटे खड़े कर देने वाला था. लेकिन अब फिल्म पर मुसीबत के बादल छाते हुए नजर आ रहे हैं.
ईठा पर शुरू हुआ विवाद
फिल्म ईठा के खिलाफ कॉन्ट्रोवर्सी की रिपोर्ट्स हैं. TV9 मराठी के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने ईठा टाइटल पर आपत्ति जाहिर की है. उनका मानना है कि फिल्म का टाइटल मशहूर तमाशा कलाकार और लावणी नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर की विरासत और उनके योगदान के साथ न्याय नहीं करता.
श्रद्धा की फिल्म महाराष्ट्र की तमाशा क्वीन कही जाने वालीं विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी पर आधारित बताई जा रही है. इस रिपोर्ट में आगे ये भी खुलासा किया गया है कि विठाबाई के परिवार ने भी टाइटल के खिलाफ हो रही चर्चा का समर्थन किया है. उनके दोनों बेटे और पोते भी इस टाइटल के खिलाफ हैं.
NCP के विभाग का ये कहना है कि फिल्म का टाइटल ईठा क्यों रखा गया है, जबकि विठा या विठाबाई भी रखा जा सकता था. उनके मुताबिक, विठाबाई महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा मानी जाने वालीं फोल्क आर्टिस्ट थीं, ऐसे में टाइटल वही होना चाहिए जो उनके योगदान को दिखा सके. एनसीपी के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी है कि विठाबाई की जिंदगी को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ लोगों के सामने दिखाया जाए.
विवादों में फंसे लक्ष्मण उतेकर
इस कॉन्ट्रोवर्सी पर अभी तक डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर या मैडॉक फिल्मस के चीफ दिनेश विजन का कोई रिएक्शन नहीं आया है. ये पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण उतेकर की किसी फिल्म पर विवाद खड़ा हुआ है. उनकी पिछली फिल्म छावा में छत्रपति शिवाजी महाराज को लोकल डांस फॉर्म लेजिम करते हुए दिखाया गया था, जिसपर काफी कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हुई थी. लेकिन मेकर्स ने उस पूरे सीन को फिल्म से हटा दिया था. अब श्रद्धा की फिल्म के केस में क्या होगा, ये वक्त आने पर पता चलेगा.
फिल्म ईठा 28 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी, जिसमें रणदीप हुड्डा और जीशान आयुब जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू