टीडीएस मेगा आउटरीच में स्वैच्छिक कर अनुपालन पर जोर – Live Hindustan

रांची, वरीय संवाददाता। आयकर विभाग की ओर से सोमवार को सीसीएल सभागार में टीडीएस मेगा आउटरीच कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए आयकर अधिनियम-2025 के तहत टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देना, स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देना और करदाताओं की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार व झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. डी. सुधाकर राव ने किया। उन्होंने करदाताओं से टीडीएस प्रावधानों का सही तरीके से पालन करने और विभाग के डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न सरकारी विभागों के डीडीओ, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर विशेषज्ञों और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सीसीएल, बीसीसीएल, टाटा समूह सहित कई केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के अधिकारी भी मौजूद रहे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने टीडीएस से जुड़े हालिया संशोधनों, सही तरीके से टीडीएस कटौती और जमा करने, टीडीएस रिटर्न दाखिल करने, सुधार प्रक्रिया, टीडीएस प्रमाणपत्र जारी करने, सामान्य त्रुटियों से बचाव, ई-फाइलिंग सुविधाओं तथा ‘कर साथी’ प्लेटफॉर्म के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने टीडीएस अनुपालन से जुड़े व्यावहारिक और तकनीकी सवाल पूछे। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News