Ladakh News: लद्दाख में ट्रिप के दौरान नियम तोड़ने पर 4 पर्यटकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने इन चार लोगों पर करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उनके वाहन जब्त कर लिए. बताया गया कि यह कार्रवाई संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में अवैध ऑफ-रोडिंग करने के कारण की गई. प्रशासन के अनुसार, इस तरह की सख्ती पहली बार देखने को मिली है. जुर्माना भरने के बाद ही वाहनों को वापस किया गया.
यह कार्रवाई पिछले लगभग दो हफ्तों में हुई घटनाओं के बाद सामने आई. अधिकारियों को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी मिली. वीडियो में कुछ पर्यटक संरक्षित क्षेत्रों के अंदर वाहन चलाते और प्राकृतिक इलाके में स्टंट करते दिखाई दिए. इसके बाद, प्रशासन ने वाहनों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की.
जांच में सामने आया कि एक मामले में पर्यटक ने संरक्षित क्षेत्र में मौजूद दुर्लभ तिब्बती गजेल के करीब वाहन चलाकर उसे परेशान किया. दूसरी घटना में एक वाहन को वन्यजीव अभयारण्य के भीतर पानी वाले इलाके से गुजरते देखा गया. इसके अलावा, पैंगोंग झील के किनारे और झील के पानी के अंदर वाहन ले जाने के मामले भी सामने आए. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचाती हैं और वन्यजीवों को खतरे में डालती हैं.
TOI के एक रिपोर्ट के मुताबिक, लद्दाख प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन संरक्षित क्षेत्रों में नियम तोड़ने की अनुमति नहीं होगी. अधिकारियों ने कहा कि पर्यटक, एडवेंचर प्रेमी और वाहन मालिक वन्यजीवों के आवास में प्रवेश करने, दुर्लभ प्रजातियों को परेशान करने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से बचें. प्रशासन ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED