मिर्जापुर में युवक व परिजनों से मारपीट करने पर 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – Live Hindustan

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नसरुल्लापुर में युवक और उसके परिजनों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें घर में घुसकर लोहे की रॉड, फरसा और चाकू से हमला करने के साथ ही तीन लाख रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। गांव निवासी पीड़ित रामकिशोर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि 28 जून की शाम उनका पोता सुनील घोड़ी चराने गया था।

इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। सुनील जान बचाकर घर पहुंचा तो, आरोपी लोहे की रॉड, फरसा और चाकू लेकर घर में घुस आए और परिवार पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आए रामकिशोर, रतन सिंह, सुमित और केवलवती समेत अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की। महिलाओं के साथ अभद्रता की तथा जाते-जाते घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी उठा ले गए। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी समीम, शाहीद, शान, कासिद, रासिद, राजा, जावेद, सोहेल, दिलशाद व इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके से हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों में के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News