IMD Weather Update 1 July: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. यह अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूरे बिहार, यूपी के कुछ इलाकों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश व लद्दाख तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों में मानसून गुजरात, यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कल यानी बुधवार (1 जुलाई) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 1 से 6 जुलाई के बीच बारिश की संभावना जताई गई है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
पहाड़ी इलाकों जैसे – उत्तराखंड, हिमाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी 2 से 6 जुलाई के बीच बारिश बढ़ सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी की स्थिति बन सकती है।
बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी अच्छी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है. मौसम विभाग ने 1 जुलाई को कई इलाकों में मध्यम से तीव्र बिजली गतिविधि की चेतावनी दी है.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का असर बना रहेगा. पश्चिम और पूर्व मध्य प्रदेश में 2 से 4 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में भी 1 जुलाई से तेज बारिश का दौर मजबूत होने का अनुमान है.
कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल और तटीय क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. मध्य महाराष्ट्र में भी तेज बारिश देखने को मिल सकती है. केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में लगातार बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है.
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है. हालांकि 2 से 4 जुलाई के बीच असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश के साथ गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति भी देखने को मिल सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED