अमेरिका-भारत व्यापार समझौता अंतिम चरण में: सर्जियो गोर – Live Hindustan

वॉशिंगटन, एजेंसी। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बातचीत का केवल अंतिम एक प्रतिशत हिस्सा ही बाकी है।
‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप सम्मेलन 2026’ (यूएसआईएसपीएफ) को संबोधित करते हुए गोर ने कहा कि वह इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि यह दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा। अमेरिका भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहता है। करीब 18 महीने की वार्ता के बाद यह अब अंतिम चरण में है। इसका अधिकतर हिस्सा पूरा हो चुका है। दोनों पक्षों की ओर से कुछ मुद्दे अभी बाकी हैं। गोर ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर सकारात्मक रुख जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत तालमेल दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ा रहा है।
गोर ने कहा कि लोग पूछते हैं कि इसमें इतना समय क्यों लग रहा है? हम पिछले डेढ़ साल से इस पर काम कर रहे हैं। तुलना करें तो यूरोप के साथ व्यापार समझौते में 20 साल लगे थे। इसलिए जब तक हम यूरोपीय समझौते से पहले इसे पूरा नहीं कर लेते हैं, तब तक हम अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि मैं इसे जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत यात्रा की बेहद सुखद यादें संजो रखी हैं। वह आज भी उसका जिक्र करते हैं। उनकी पिछली भारत यात्रा सबसे यादगार यात्राओं में से एक थी, जिसका वह आज भी जिक्र करते हैं। यह यात्रा उनके दिल के बेहद करीब रही है। मैं राष्ट्रपति का दोबारा भारत दौरा होने का इंतजार कर रहा हूं।
गोर ने कहा कि पिछले दो दशकों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर हो गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। अब हम इसे इससे भी कहीं ऊंचे स्तर पर ले जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी द्वारा अगले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य की घोषणा का भी उल्लेख किया। राजदूत ने साथ ही घोषणा की कि क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक लगभग दो सप्ताह बाद फिलीपींस में होने वाली है।
गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी को अपना मित्र मानते हैं और भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत विश्वास और मजबूत तालमेल भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ करीब दो घंटे तक मुलाकात हुई थी, जिसमें ट्रंप ने भारत में अपने अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान फिर भारत का दौरा करेंगे।
सर्जियो गोर ने दोनों नेताओं के रिश्ते का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले मियामी में आयोजित यूएफसी कार्यक्रम के दौरान वह ट्रंप के साथ बैकस्टेज बैठे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझसे कहा कि चलो प्रधानमंत्री को फोन करते हैं। मैंने कहा, सर, वहां सुबह के 6 बजे हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, वह जाग रहे होंगे, वह मेरी तरह हैं।
गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का भारत दौरा देर से नहीं, बल्कि जल्द कराने के लिए दोनों देश सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा अमेरिका के नवंबर में होने वाले मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों से पहले होने की संभावना नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी ने फ्रांस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान उन्हें भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। इसके बाद इस उच्चस्तरीय यात्रा की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सर्जियो गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर, 2026 में अमेरिका में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री मोदी का एक बार फिर स्वागत करने के लिए उत्सुक है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News