तीन भाषा नीति से 10वीं के छात्रों को राहत, पर नया सीखने का अवसर – Live Hindustan

रांची, वरीय संवाददाता। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत शिक्षा प्रणाली में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत सीबीएसई द्वारा तीन भाषा नीति लागू की गई है, जो कि कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए लागू होनी है। बाद में यह छठी कक्षा से लागू होगी। इसके तहत छात्रों को अब कम से कम दो भारतीय भाषाओं सहित 3 भाषाएं (आर-1, 2, 3) पढ़नी होती हैं। अब एक बार फिर बोर्ड ने इसमें बदलाव करते हुए स्कूलों को जानकारी दी है कि मौजूदा 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। सीबीएसई स्कूल रांची से जुड़े शिक्षकों का कहना है कि तीन भाषा नीति के तहत छात्रों को कम से कम दो भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाएं पढ़नी हैं, लेकिन 10वीं के मौजूदा छात्रों पर यह नियम लागू नहीं होगा। वे पहले की तरह केवल दो भाषाओं के साथ ही बोर्ड परीक्षा देंगे। हालांकि आने वाले समय में इसी आधार पर अनिवार्यता लागू हो सकती है।

शिक्षकों ने बताया कि 7वीं, 8वीं व 9वीं के विद्यार्थियों को भी 3 भाषाएं पढ़नी होंगी। हालांकि, छात्रों को 10वीं कक्षा में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। तीसरी भाषा का मूल्यांकन सिर्फ स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से होगा। सीबीएसई स्कूलों में अभी अंग्रेजी अनिवार्य भाषा है। इसके अलावा छात्र हिंदी व संस्कृत को प्राथमिकता देते हैं। अब छात्रों के पास क्षेत्रीय भाषा का भी मौका है।

शिक्षकों की मानें तो क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई से छात्रों को आगे चलकर प्रतियोगिता परीक्षा में इसका लाभ मिलेगा। अधिकांश परीक्षाओं में एक विषय रिजनल लैंग्वेज पर आधारित होता है। हालांकि स्कूलों में अभी क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षकों की कमी के कारण परेशानी रहेगी।

तीन भाषा नीति के तहत 10वीं के छात्रों को फिलहाल बोर्ड परीक्षा में परीक्षा नहीं देनी है, लेकिन बच्चों को तीन भाषा का चयन करना है। नौवीं से 12वीं में इसे आगे अनिवार्य किया जाएगा, हालांकि परीक्षा को लेकर आगे गाइडलाइन का इंतजार है।

– एसके शर्मा, प्राचार्य, डीएवी कपिलदेव

तीन भाषा की शिक्षा छात्रों के लिए कापी लाभदायक होगी। अभी अंग्रेजी के साथ हिन्दी और संस्कृत की पढ़ाई अधिक प्रचलन में है, लेकिन छात्रों के पास भारतीय भाषा का विकल्प रहेगा, जो आगे उन्हें फायदा पहुंचाएगा।

– सुष्मिता मिश्रा, शिक्षिका, जेवीएम श्यामली

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News