हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, हजारीबाग में मंगलवार को प्रत्येक तिमाही की तरह हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजन बर्णवाल, सदस्य सचिव, नराकास हजारीबाग थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो. पी. सी. महालनोबिस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यालय कर्मियों ने उन्हें पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।सूरज कुमार ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देता है। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी ब्रजेश्वर कुमार ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग से इसके विकास का मार्ग और मजबूत होगा।
वहीं वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी नितिन मिलन एवं प्रवीण कुमार ने अहिंदी भाषी क्षेत्रों में अपने कार्यानुभव साझा करते हुए हिंदी के व्यापक उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि निरंजन बर्णवाल ने कार्यालय द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यालय परिसर में प्रदर्शित राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) से संबंधित पोस्टर की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी आशीष कुमार कंधवे, जानकी नाथ मिश्र, सतीश गुप्ता, सूरज कुमार, सुधीर कुमार, मनीष किशोर, श्रुति भदानी तथा सर्वेक्षण प्रगणक मिथलेश मोदी, बृज किशोर सिंह और श्रीकांत खान ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सह नामित राजभाषा अधिकारी जानकी नाथ मिश्र ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play