दुमका, प्रतिनिधि। एनजीटी की रोक के बाद भी शहर में बालू का अवैध उठाव जारी है। मंगलवार की सुबह इसी अवैध खनन ने ट्रैक्टर चालक की जान ले ली। बालू के कई फेरा लगाने के चक्कर में चालक ने केंद्रीय जेल के सामने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के नीचे दब जाने से गिधनीपहाड़ी निवासी 30 वर्षीय चालक आर्नोल्ड हेंब्रम की मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने वाहन जब्त कर मृतक के पिता नुनु हेंब्रम के बयान पर मामला दर्ज किया है। जब्त वाहन हिजला रोड निवासी उपेंद्र मंडल उर्फ लालू का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि उपेंद्र धड़ल्ले से बालू का अवैध धंधा करता है। उसके कहने पर धतिकबोना ससुराल में रहने वाला आर्नोल्ड सुबह पांच बजे बालू लेकर ट्रैक्टर से जा रहा था। वाहन की गति तेज होने की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सीधे बिजली पोल से टकराकर पलट गया। वाहन के नीचे दब जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई。
सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर फुलों झानो मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखकर रो पड़े। पत्नी तो शव से लिपटकर काफी देर तक रोती रही। किसी तरह से घरवालों ने उसे पति से अलग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
फोटो संख्या-04-घटना के बाद अस्पताल परिसर में रोते बिलखते परिजन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play