राजकुमार कुशवाहा दुमका हिटी।
हूल दिवस पर दुमका में उपायुक्त व एसपी सहित जिले के पदाधिकायों, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। सभी ने उपरोक्त मौके पर अमर शहीद सिदो-कान्हू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दुमका के सिदो-कान्हू चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सुबह से राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्त्ताओं के साथ छात्र-छात्राएं एवं प्रबुद्ध नागरिकों का तांता लगा रहा।
हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका स्थित अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू एवं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनका संघर्ष आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि हमें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, सद्भाव एवं विकास की भावना को और सुदृढ़ करना चाहिए। हूल दिवस नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार एवं अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने भी सिदो-कान्हू एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।
फोटो संख्या-01-वीर शहीद सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
फोटो-30दुमका-205, कैप्सन- अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उपायुक्त व एसपी
—
दुमका विधायक बसंत सोरेन ने किया माल्यार्पण
dुमका।
हूल दिवस के अवसर पर झामुमो के द्वारा सिदो-कान्हू चौक पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक बंसत सोरेन ने संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू मुर्मू एवं फूलो-झानो चौक रिंग रोड स्थित बीरांगना फूलो झानो मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर विधायक ने कहा कि आज हूल दिवस हैं। 30 जून 1855 को अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संताल विद्रोह-हूल क्रांति की अगुवाई की थी। मौके पर रवि यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, वियज कुमार, विजय मल्लाह, कृष्णा देवी सहित काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्त्ता शामिल थे।
फोटो-30दुमका-206, कैप्सन- अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक बसंत सोरेन व झामुमो के कार्यकर्त्ता।
—
कांग्रेस की सरकारों ने 70 साल तक संताल हूल के इतिहास को छुपा कर रखा : सीता सोरेन
dुमका।
हूल दिवस के अवसर पर भाजपा जिला इकाई ने पोखरा चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 1855 के हूल विद्रोह के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने किया। मौके पर भाजपा नेत्री पूर्व विधायक सीता सोरेन, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे। भाजपा नेत्री पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कहा कि 30 जून 1855 का हूल सिर्फ पुरुषों की लड़ाई नहीं थी। फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं ने भी अंग्रेजों से लोहा लिया था। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने 70 साल तक संताल हूल के इतिहास को छुपा कर रखा। हमारी बहन-बेटियों के बलिदान को किताबों से गायब कर दिया। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोगनाडीह आकर न सिर्फ सिदो-कान्हू को नमन किया, बल्कि संताल समाज की महिलाओं को भी राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिया।
भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि 1855 का हूल विद्रोह सिर्फ संताल समाज की नहीं, बल्कि संताल परगना के सभी आदिवासी और मूलवासियों की साझा लड़ाई थी। सिदो-कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में हर वर्ग-समाज के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की पहली जंग लड़ी थी। हूल दिवस हमें याद दिलाता है कि यहां के आदिवासी और मूलवासियों ने देश की आजादी की पहली लड़ाई लड़ी। ये लड़ाई जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए थी। सिदो-कान्हू मुर्मू के आह्वान पर समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ खड़े हुए थे। सबका योगदान है, सबको नमन करता हूं। मौके पर जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन सहित अन्य ने भी संबोधित किया। मौके पर भाजपा के सुरेश मुर्मू, जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, रवींद्र बासकी, पवन केसरी, बिमल मरांडी, सोनी हेंब्रम, पिंटू अग्रवाल, गायत्री जायसवाल, श्रीधर दास, मनोज साह, नीतू झा, पंकज वर्मा, ओम केसरी, अनुज आर्य, अजय गुप्ता, किशोरेंद्र दास, सुदीप राउत, नवल किस्कू, दिनेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो-30दुमका-207 कैप्सन- अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा के नेता व कार्यकर्त्ता।
—
राजद ने सिदो-कान्हू के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
dुमका।
हूल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल दुमका जिला की ओर से मंगलवार को शहर के पोखरा चौक स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि 30 जून 1855 का संताल हूल केवल एक विद्रोह नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लड़ी गई ऐतिहासिक जनक्रांति थी। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो का त्याग और बलिदान आज भी हमें अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सदैव गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान हूल आंदोलन की विरासत से जुड़ी हुई है। इस विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक इसके संघर्ष एवं बलिदान की गाथा पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद पंडित, जिला उपाध्यक्ष पानेशल टुडू, जिला महासचिव पंकज यादव, अमरेन्द्र यादव व माणिक पंडित, कोषाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला सचिव दिनेश मिश्रा व शेष यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. जमील अख्तर एवं प्रदेश सचिव अफरोज आलम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ मंडल एवं प्रदेश सचिव प्रदीप मंडल, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साव्या सिंह एवं महासचिव मनीषा कुमारी, दुमका नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह चंचल, बालमुकुंद राय, रंजन कुमार, सूरज कुमार दास, सौरभ कुमार सहित कई सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो-30दुमका-208 कैप्सन- अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राजद के नेता व कार्यकर्त्ता।
—
भाकपा माले व झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने किया सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण
dुमका।
भाकपा माले व झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ जिला कमेटी दुमका के संयुक्त बैनर तले मंगलवार को पोखरा चौक दुमका में सिदो -कान्हू मुर्मू का प्रतिमा समीप में हूल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को शुरुआत करने से पहले सिदो-कान्हू का प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी पार्टी कार्यकर्ता व संघ के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर भाकपा माले जिला संयोजक सह राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड भुण्डा बास्की ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर बैकुंठ शर्मा, महेंद्र मांझी, चंडीचरण महतो, सावित्री टुडू, दुलाड़ टुडू, सोलमा किस्कू, मार्शिला किस्कू, राधन हेम्ब्रम,आदि अपने -अपने विचारों को रखा।
फोटो-30दुमका-209 कैप्सन- अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाकपा माले के नेता व कार्यकर्त्ता।
—
विद्यार्थी परिषद् ने सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो को किया नमन
dुमका।
हूल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) दुमका नगर इकाई द्वारा मंगलवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में महान क्रांतिकारी वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर हूल क्रांति के अमर बलिदानियों के संघर्ष, साहस एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह, दुमका एवं साहिबगंज विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र झा, नगर अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चंद्र गौरी, एसएफएस नगर संयोजक अनूप दत्त, नारायण ठाकुर, कृष्ण गुप्ता, अजय कुमार, सुमित कुमार सहित नगर एवं महाविद्यालय इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
फोटो-30दुमका-210 कैप्सन- विश्वविद्यालय में अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विद्यार्थी परिषद् के सदस्य
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play