रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत भतुरिया बी पंचायत के शंकरपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक 19 वर्षीय नवविवाहिता डोली कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार नवविवाहिता ने अपने ससुराल स्थित घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे का दरवाजा खोलने पर युवती को फंदे से लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों को सूचना दी गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतका के पति चंदन पंडित, ससुर नाजिर पंडित सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामलों का खुलासा किया जा सकता है। पुलिस इस मामले में परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play