3 जुलाई तक राजस्थान में प्रवेश कर सकता है मानसून: 24 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; जुलाई में सामान्य से … – Dainik Bhaskar

राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान जनता के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 3 जुलाई तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में
2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज धूलभरी हवा चलने और अंधड़ आने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार, इस साल जुलाई महीने में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश होने की आशंका है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 2 या 3 जुलाई को मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 2 जुलाई से ही आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 3 से 6 जुलाई के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…
ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म
गर्मी-बारिश की बड़ी अपडेट्स
बीकानेर संभाग में अंधड़ की चेतावनी: बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों में 2 से 4 जुलाई के बीच अंधड़ आ सकता है। इस दौरान 50-60 Km प्रतिघंटा या उससे ज्यादा की स्पीड से हवा चलने के साथ धूल का बवंडर भी आ सकता है। इस दौरान इन एरिया के साथ-साथ जोधपुर, फलोदी, जालोर के एरिया में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
दिनभर तेज धूप-उमस, लेकिन तापमान में गिरावट: पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष राज्य में मौसम ड्राय रहा। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के सभी जिलों में दिनभर धूप, उमस रही। हालांकि इस बीच कुछ जगह हवाएं चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ, जबकि चूरू में 41.9, बीकानेर में 41.6, फलोदी में 41.8, पिलानी (झुंझुनूं) में 41.2, करौली में 40.8, हनुमानगढ़ में 40.5, जैसलमेर में 40.4, बाड़मेर में 40.9, फतेहपुर में 40 और कोटा में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कोटा में एक इंच बरसात: कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। कोटा के मंडाना में 30MM, पीपल्दा में 9, झालावाड़ के बाकनी में 13, धौलपुर के बसेड़ी में 12, बारां के किशनगंज में 14MM बरसात दर्ज हुई।
आगे कैसा रहेगा मौसम….
राजस्थान के प्रमुख शहरों का मौसम
जयपुर : राजधानी में मंगलवार को दिनभर तेज धूप और उमस का असर रहा, जिससे हल्की गर्म हवाएं (लू) भी चलीं। जयपुर में भीषण गर्मी और उमस के कारण दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आंशिक गिरावट के बावजूद हवा में नमी होने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पाई।
जोधपुर : मंगलवार को मौसम सोमवार की तुलना में थोड़ा राहत भरा रहा। पिछले 24 घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह में जोधपुर में बारिश होने की संभावना जताई है।
उदयपुर : मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिनभर भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। जिले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में कमी के बावजूद न्यूनतम तापमान बढ़ने से हवा में नमी बनी रही, जिससे दिनभर चिपचिपी गर्मी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश होने से उमस से राहत मिल सकती है।
अजमेर: मंगलवार सुबह से ही तेज गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। जिले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि सोमवार की तुलना में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।
अलवर: मंगलवार दोपहर को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बारिश थमने के बाद उमस काफी बढ़ गई। हवा में नमी बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शहर के कुछ इलाकों में तेज तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिससे कई जगह सड़कों पर पानी भर गया।
मंगलवार को अलवर का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जिले में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सीकर: गर्मी का तीखा असर जारी है। जून महीने के अंतिम दिनों में भी लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर सहित पूरे शेखावाटी इलाके में दिनभर तेज धूप और उमस का मौसम बना रहा।
कोटा: कोटा शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां दिनभर लोग तेज गर्मी और उमस से परेशान रहे। कोटा के ग्रामीण क्षेत्र मंडाना में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से मंडाना और आसपास के इलाकों का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News