Petrol Diesel Price Cut: कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 183 रुपये की भारी-भरकम कटौती के बाद आम लोगों को बुधवार (एक जुलाई) को एक और राहत मिली है. नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. बता दें कि नायरा फ्यूल रिटेलर है और यह रूस की रोसनेफ्ट समर्थित फ्यूल कंपनी है.
कंपनी की ओर से दामों में की गई कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर. मुंबई में 111.21 रुपये, बेंगलुरु में 111.68 रुपये, कोलकाता में 113.51 और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. नई कीमतें बुधवार (एक जुलाई) से लागू होंगी. दो साल में ये पहली बार है कि किसी भी कंपनी की ओर से रिटेल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है. हालांकि, कंपनी के कुल 7000 पेट्रोल पंपों में अलग-अलग राज्य की लोकेशन के हिसाब से कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं क्योंकि इसके दामों में स्थानीय कर और वैट भी जुड़ता है.
कमर्शियल सिलेंडर का दाम 183 रुपये घटा, जानें दिल्ली, लखनऊ और पटना में क्या है नई कीमत
ईरान युद्ध खत्म होने से मिडिल ईस्ट में तनाव कम हुआ है और होर्मुज के रास्ते तेल की आपूर्ति सामान्य हो रही है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल तक कम हो चुकी है. इससे पहले कमर्शियल सिलेंडर की कमी और बढ़े दामों की मार झेल रहे लोगों को बुधवार को राहत मिली जब, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 183 रुपये कम हो गए हैं. 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर घटकर 2930 रुपये का रह गया है.
सरकारी फ्यूल रिटेलर्स इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपनी कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. इन कंपनियों के देश भर में एक लाख से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं.
भारत का आयात बिल घटा, 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरी क्रूड ऑयल की कीमत, जानिए प्रति लीटर के हिसाब से कितनी हो रही बचत- Explained
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED