मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि सलमान खान के बचपन की कहानियों का एक पिटारा है. ईद हो या जन्मदिन, हजारों फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए इसी बिल्डिंग के बाहर जमा होते हैं. पिछले 52 सालों से अभिनेता अपने परिवार के साथ इस घर में खुशी से रह रहे हैं. लेकिन अब लगता है उनके घर की ये तस्वीर बदल सकती है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक सलमान खान और उनकी फैमिली जल्द ही गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर एक नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं.
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र के किनारे बनने वाली उनके 6 फ्लोर के बंगले को मंजूरी मिल गई है. 16 जून को उन्हें महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से इस बंगले को बनाने की इजाजत ली. हालांकि उन्हें इस शर्त पर इसकी इजाजत दी गई है कि कंस्ट्रक्शन के दौरान वो उस इलाके में लगा कोई पेड़ नहीं काटेंगे. ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे. हालांकि, अभी उनके परिवार की ओर से अभी तक यह नहीं कहा गया है कि वे कब शिफ्ट होंगे या क्या वाकई गैलेक्सी अपार्टमेंट हमेशा के लिए छोड़ देंगे.
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
बता दें, सलमान खान के पिता और मशहूर लेखकर सलीम खान साल 1974 से अपने पूरे परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने आए थे. सलमान और उनके भाई-बहनों का बचपन यहीं बीता. समय के साथ परिवार के कई सदस्य अलग घरों में रहने लगे, लेकिन सलमान अपने माता-पिता के साथ इसी अपार्टमेंट में रहे. कई इंटरव्यू में सलमान यह भी कह चुके हैं कि उन्हें बड़े बंगले से ज्यादा अपने फ्लैट में रहना पसंद है, क्योंकि उनके माता-पिता उनके बेहद करीब रहते हैं और इस घर से उनकी अनगिनत यादें जुड़ी हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का नया घर बांद्रा के चिंबई इलाके में बनेगा, जो गैलेक्सी अपार्टमेंट से ज्यादा दूर नहीं है. यह जमीन सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर है. पहले इस प्लॉट पर दो मंजिला मकान था, लेकिन काफी पुराना होने के बाद उसे गिरा दिया गया था. अब यहां ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिल वाली नई इमारत बनाई जाएगी. इसे लगभग 1,014 वर्ग मीटर स्पेस में बनाया जाएगा.
पिछले कुछ सालों में सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिली हैं. 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना भी हुई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी. अभिनेता को Y+ सुरक्षा मिली हुई है. इसी वजह से माना जा रहा है कि ये नया घर पहले से ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. हालांकि इसके बारे में अभी कुछ भी आधाकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED