महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कद अब दिल्ली में भी बढ़ने के आसार हैं। खबर है कि शिवसेना से 2 सांसद मंत्री बनने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। ये अटकलें ऐसे समय पर लगाई जा रही हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी जोरों पर है। फिलहाल, इसकी तारीख और नाम स्पष्ट नहीं हैं।
टीवी9 मराठी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि श्रीकांत शिंदे और ओमराजे निम्बालकर मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। खबरें ये भी हैं कि बुधवार को शिंदे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। हालांकि, इसपर डिप्टी सीएम ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, शिवसेना की तरफ से भी नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
श्रीकांत शिंदे, डिप्टी सीएम एकनाथ के बेटे हैं। उन्हें हाल ही में महाराष्ट्र में हुए ऑपरेशन टाइगर का सबसे अहम सूत्रधार माना जाता है। इसके तहत शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के 6 सांसदों ने पाला बदल लिया था और शिवसेना को समर्थन दिया था। अटकलें ये भी थीं कि मंत्री पद के लिए संजय दीना पाटिल के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।
26 जून को ही मंत्री गुलाबराव पाटिल ने जूनियर शिंदे की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने अगले मुहिम का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘जल्द ही एक और ऐसी ही मुहिम सफल होगी। एकनाथ शिंदे ज्यादा बात नहीं करते। वे केवल अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरते हैं, और जब भी वे ऐसा करते हैं, तो यह इस बात का संकेत होता है कि उनकी राजनीतिक रणनीति सफल हो गई है। यहां तक कि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी यह बात स्वीकार की है।’
उन्होंने कहा था, ‘उद्धव ठाकरे की सेना से 14 से अधिक विधायक अलग हो जाएंगे। सही समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान कुछ महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम हो सकते हैं।’
NDA में बढ़ेगा कद
6 सांसदों के समर्थन के बाद NDA में शिंदे सेना की भागीदारी बढ़ गई है। खास बात है कि 2024 विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनातनी की खबरें सामने आईं थीं। हालांकि, इसे लेकर भाजपा और शिवसेना दोनों ने ही इनकार किया था। ऐसे में अगर शिंदे दिल्ली में ताकतवर होते हैं, तो महाराष्ट्र की सत्ता में उनकी पकड़ और मजबूत होने के आसार हैं।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play