Sitamarhi News: रेलवे स्टेशन भवन में कक्ष के आवंटन की मांग – Live Hindustan

Sitamarhi News: सीतामढ़ी, सीप्र। अखिल भारतीय रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन की मासिक गोष्ठी स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित हुई। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सनत कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन पूर्व स्टेशन अधीक्षक बच्चा प्रसाद विह्वल ने किया। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्य नियंत्रक, समस्तीपुर विभूति प्रसाद यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। गोष्ठी में रेलवे प्रशासन द्वारा मैनुअल पास व्यवस्था बंद किए जाने के निर्णय का सदस्यों ने एक स्वर में विरोध किया।

वक्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों, विशेषकर चतुर्थवर्गीय सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पास स्मार्टफोन नहीं है। ऐसे में केवल ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने नव निर्मित रेलवे स्टेशन भवन में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए एक कक्ष आवंटित करने की मांग उठाई। वहीं पूर्व स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने पेंशनरों की पूर्व से लंबित छह प्रमुख मांगों को सभा के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर रेल पेंशनर विजय कुमार मंडल ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने वर्ष 2026-27 के लिए सदस्यता शुल्क एवं पत्रिका मद की राशि संस्था के मुख्यालय सिकंदराबाद को ऑनलाइन भेजे जाने की जानकारी दी। बैठक के अंत में पूर्व स्टेशन अधीक्षक एस.डी. पंडित ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। गोष्ठी में राम प्रवेश सिंह, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, डी.के. झा, विजय कुमार मंडल, भिखारी ठाकुर, लक्षुमन पासवान, जगन्नाथ मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News