अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जुलाई का महीना आपके लिए खास साबित हो सकता है. इस महीने देश की कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इनमें Maruti Suzuki, MG Motor और Nissan जैसी कंपनियों की नई कारें शामिल हैं. कुछ मॉडल फेसलिफ्ट अवतार में आएंगे, जबकि कुछ बिल्कुल नए होंगे. इन लॉन्च के बाद ग्राहकों के पास SUV और नई टेक्नोलॉजी वाली कारों के कई नए ऑप्शन मौजदू होंगे.
सबसे ज्यादा चर्चा Maruti Suzuki Brezza Facelift की है. कंपनी 23 जुलाई को इस पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV का नया मॉडल लॉन्च कर सकती है.नई Brezza में पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, नया फ्रंट लुक, अपडेटेड इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स और CNG वेरिएंट में अंडर-फ्लोर सिलेंडर जैसी सुविधा मिल सकती है.
MG Motor भी जुलाई में अपनी नई 7-सीटर SUV पेश करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि यह कंपनी की पहली Plug-in Hybrid Electric Vehicle (PHEV) होगी.इस तरह की कार में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है. इससे छोटी दूरी तक केवल बिजली से गाड़ी चलाई जा सकती है, जबकि लंबी यात्रा के दौरान पेट्रोल इंजन काम करता है. यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है जो इलेक्ट्रिक कार जैसी कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता नहीं करना चाहते.
जुलाई में Nissan भी अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton से पर्दा उठाने जा रही है. कंपनी इस SUV को 9 जुलाई को पेश करेगी. Nissan Tekton को भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी पॉपुलर गाड़ियों को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है. इसमें आकर्षक डिजाइन, मॉडर्न केबिन, कई एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. यह मॉडल Nissan की भारत में वापसी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
इन नई कारों के आने से भारतीय ऑटो बाजार में कॉम्पिटीशन और बढ़ने की उम्मीद है. कंपनियां अब ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेहतर डिजाइन, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसे ऑप्शन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. यही वजह है कि आने वाले समय में ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और तकनीक से लैस गाड़ियां देखने को मिलेंगी.
यह भी पढ़ें:- Bajaj Pulsar का ये पॉपुलर वेरिएंट हुआ बंद, जानिए कंपनी के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.