Maharajganj News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी – Live Hindustan

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तिथि शीघ्र घोषित करने और चुनाव प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन के संयोजक मनोज कुमार कन्नौजिया की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना व आरक्षण प्रक्रिया में हो रही देरी से संभावित प्रत्याशियों व ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

संयोजक ने कहा कि संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप 10 या 13 जुलाई तक पंचायत चुनाव की तिथि घोषित की जाए। साथ ही न्यायालय में प्रस्तावित सुनवाई से पहले पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि पिछड़ा वर्ग आयोग अपनी रिपोर्ट भी 10 या 13 जुलाई तक न्यायालय में प्रस्तुत करे, ताकि चुनाव में किसी प्रकार की बाधा न आए।

रामलखन, रामअवतार, संजय, कपिल देव, अनिल यादव, फागू, श्यामसुंदर, पप्पू, मिश्री, रंगीलाल ने कहा कि यदि आयोग निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाता है तो सरकार सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व आदेश के अनुरूप सभी सीटों को सामान्य मानकर चुनाव कराने पर विचार करे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की करीब 58 हजार ग्राम पंचायतों में निष्पक्ष, पारदर्शी व संवैधानिक प्रावधानों के तहत चुनाव कराया जाना चाहिए। इससे पंचायतों का लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत होगा और लाखों मतदाताओं के साथ पांच लाख से अधिक संभावित प्रत्याशियों की अपेक्षाओं का भी सम्मान होगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 10 या 13 जुलाई तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 14 जुलाई को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन कर विधानसभा की ओर कूच किया जाएगा。

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News