Biharsharif News: लूटपाट के शिकार व्यवसायी को ही आरोपी बनाने का आरोप थानाध्यक्ष ने कहा, जांच हो रही है, निर्दोषों को किया जाएगा दोषमुक्त बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाने की पुलिस पर आरोप लगाया गया है कि लूटपाट के शिकार व्यवसायी को ही आरोपित बना दिया गया है। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ फायरिंग का केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित व्यवसायी संजय कुमार का आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवा ली। गिरफ्तार महिलाओं में तकियापर निवासी मिंटू देवी और लूट के आरोपित सत्येंद्र पासवान की मां सरस्वती देवी शामिल हैं। मिंटू देवी ने बताया कि आरोपित ने अंधेरा होते ही अपने घर के पास ईंट के टुकड़े बिखेर दिए थे। इसकी सूचना उन्होंने फोन कर थानेदार को दी। इसके बाद रात में चेहरा गमछा से ढंके करीब 15 बदमाश घर के पास आकर गाली-गलौज करते हुए तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान भी उन्होंने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन करने के बजाय उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि जिस समय उन्हें फायरिंग की खबर मिली, उस समय वह दीपनगर थाना के आईओ को कॉल कर इसकी जानकारी दी। घटना के समय वह घर में थे। इधर, थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच को पहुंची थी। दोनों पक्ष की महिलाओं ने अलग-अलग आवेदन दिया है, जिनके आधार पर केस दर्ज किया गया। दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। केस की जांच के दौरान निर्दोषों को दोषमुक्त किया जाएगा। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play