IIRF-2026 में MMMUT ने रचा इतिहास: BBA देश के टॉप-10 में पहुंचा, UP में लगातार दूसरे साल नंबर-1 – Dainik Bhaskar

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) ने एक बार फिर अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस का दम दिखाया है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF)-2026 में विश्वविद्यालय के BBA प्रोग्राम ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए देशभर के टॉप-10 इंस्टीट्यूट्स में जगह बना ली है।
पिछले साल यह प्रोग्राम 19वीं रैंक पर था, लेकिन इस बार 10वीं रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी छलांग लगाई है। इसके साथ ही MMMUT लगातार दूसरे साल उत्तर प्रदेश का नंबर-1 BBA इंस्टीट्यूट बनने का गौरव भी बरकरार रखने में सफल रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे रैंक जारी हुई।
MBA और इंजीनियरिंग कैटेगरी में भी मजबूत प्रदर्शन
BBA के अलावा विश्वविद्यालय के MBA प्रोग्राम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। IIRF-2026 में MBA को नेशनल लेवल पर 66वीं और उत्तर प्रदेश में 10वीं रैंक मिली है। वहीं इंजीनियरिंग कैटेगरी में विश्वविद्यालय ने देशभर में 51वीं रैंक हासिल की है। लगातार अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन से MMMUT की पहचान देश के तेजी से आगे बढ़ते टेक्निकल विश्वविद्यालयों में मजबूत हुई है।
क्वालिटी एजुकेशन और रिसर्च पर फोकस का मिला रिजल्ट
विश्वविद्यालय ने पिछले कुछ वर्षों में क्वालिटी एजुकेशन, रिसर्च, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग पर लगातार फोकस किया है। इसका असर अब राष्ट्रीय रैंकिंग में भी साफ दिखाई दे रहा है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी, बेहतर रिसर्च कल्चर और विद्यार्थियों के शानदार परफॉर्मेंस ने MMMUT को देश के प्रमुख टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स की कतार में ला खड़ा किया है।
कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि देश के टॉप-10 BBA इंस्टीट्यूट्स में जगह बनाना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि 19वीं से 10वीं रैंक तक का यह सफर स्टूडेंट्स, फैकल्टी, ऑफिसर्स, स्टाफ और एलुमनाई की मेहनत और टीमवर्क का नतीजा है। विश्वविद्यालय आने वाले समय में भी क्वालिटी एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए लगातार काम करता रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News