Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के ढेसो, रामचन्द्रही, लेदी, बजही आदि गांवों के आसपास आए दिन तेंदुए के आने से भाठ बेल्ट के विद्यार्थी निचलौल स्कूल/कॉलेज आने में कतरा रहे हैं। एक सप्ताह में ढेसो पुल के पास दो बार तेंदुए के हमला किए जाने से इन गांवों के लोग दहशत में हैं। जंगल पार के दर्जनों गांवों के विद्यार्थी निचलौल के स्कूल और कॉलेज में प्रवेश लिए हुए हैं। इनके लिए अब आने जाने में दिक्कत होने लगी है। हालत यह है कि छोटे बच्चों को उनके अभिभावक खुद निचलौल तक छोड़ने आ रहे हैं। निचलौल रेंज के बहुआर मार्ग पर ढेसो पुल के पास बुधवार रात में जंगल से निकले तेंदुए ने बाइक सवार पिता पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया।
बाइक पर बुजुर्ग पीछे बैठा था और उसका बेटा बाइक चला रहा था। इस दौरान बुजुर्ग का दाहिना हाथ और दाहिना पैर जख्मी हो गया। ग्राम बजही निवासी रामप्रीत यादव अपने बेटे पंकज के साथ बाइक से निचलौल से घर जा रहा था। लेदी फार्म के आगे ढेसो पुल के नजदीक जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने हमला कर दिया।इससे पहले बीते 26 जून की शाम को जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने एक बकरे पर हमला कर जख्मी कर दिया था। एक सप्ताह में दो बार तेंदुए द्वारा किए गए हमले से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। इधर के गांवों का यह इकलौता रास्ता होने से लोगों को इसी रास्ते निचलौल आने जाने की मजबूरी रहती है। रेंजर निचलौल सुनील राव ने बताया कि तेंदुए के हमला किए जाने की सूचना पर निचलौल-बहुआर मार्ग पर जंगल के किनारे वनकर्मियों को गश्त पर लगाया गया है। जंगल से सटे गांवों के लोगों को हिंसक जानवरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों को अपने मवेशियों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ही रखना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play