Bhagalpur News: खगड़िया :एनएच-31 गौछारी ढाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, रेफर – Live Hindustan

Bhagalpur News: कुणाल कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया। एक प्रतिनिधि । जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत एनएच-31 स्थित गोछारी ढाला के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसकी पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोछारी गांव निवासी दिनेश मुनी के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार व तारणी मुनी के 32 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार एनएच-31 पर गौछारी ढाला के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इधर महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News