Muzaffarpur News: अपडेट किताबें व सुविधाएं हों सारी तो प्रतियोगी परीक्षा की करें तैयारी – Live Hindustan

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के हॉस्टलों से लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी तक में तैयारी करने वाले विद्यार्थी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनका कहना है कि तैयारी के लिए जो सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। लाइब्रेरी में अपडेट किताबें भी नहीं हैं। किताबों की कमी से नये सिलेबस के अनुसार तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। बीआरएबीयू के पीजी हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों ने बताया कि हॉस्टल के छात्र नेट-जेआरएफ से लेकर बीपीएससी और रेलवे की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संसाधन नहीं मिल रहे हैं। हॉस्टलों में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए पत्रिकाएं नहीं आती हैं। इसके अलावा अंग्रेजी अखबार भी हॉस्टल में आना चाहिए। बीआरएबीयू की सेंट्रल लाइब्रेरी से पीजी हॉस्टल तक छात्र अपने दम पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि तैयारी के लिए जो अपडेट किताबें चाहिए, वह विश्वविद्यालय या सरकारी स्तर पर नहीं मिल रही हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि किताबों के लिए हमें निजी लाइब्रेरियों की तरफ रुख करना पड़ता है, जो काफी खर्चीला है। बीआरएबीयू की सेंट्रल लाइब्रेरी भी लगातार नहीं खुलती है। अगर लाइब्रेरी के ऊपर कोई कार्यक्रम हो तो उसे बंद कर दिया जाता है। ऐसे में हमारी तैयारी में रुकावट आती है। वहीं, छात्राओं का कहना है कि हमारे लिए बीआरएबीयू की सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रवेश नहीं है। वहां सिर्फ लड़के ही जा सकते हैं। ऐसे में हमें घर पर या हॉस्टल में रहकर ही तैयारी करनी पड़ती है。
पीजी-1 हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में ग्रुप स्टडी के लिए टेबल नहीं है, जो टेबल पहले थी, वह टूट गई है। टूटी टेबल की जगह नई टेबल नहीं आई। हॉस्टल में भीषण गर्मी में तैयारी करने में परेशानी होती है। बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल में लगे जेनरेटर को विश्वविद्यालय ने हटवा दिया है। रात में बिजली जाते ही पढ़ाई करने में परेशानी होती है। विवि के हॉस्टलों में जेनरेटर की व्यवस्था पहले थी, लेकिन बाद में उसे विवि ने हटवा दिया।
बीआरएबीयू की सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्राओं का प्रवेश नहीं है। पीजी की छात्राओं का कहना है कि सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्राओं के लिए कोई अलग से जगह नहीं बनाई गई, इसलिए आज तक वहां सिर्फ छात्र ही पढ़ने जाते हैं। छात्राओं के लिए बीआरएबीयू परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोई जगह नहीं है। छात्राएं हॉस्टल में ही खुद से तैयारी करती हैं। सेंट्रल लाइब्रेरी से छात्राओं को किताबें तो इश्यू होती हैं, लेकिन वहां पढ़ने की व्यवस्था विवि की तरफ से नहीं की गई है। सेंट्रल लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी की भी सुविधा शुरू हुई, लेकिन वाइफाई रिचार्ज नहीं होने से वह भी छात्राओं के काम नहीं आता है। विद्यार्थियों ने कहा कि बीआरएबीयू प्रशासन को सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्राओं के लिए अलग व्यवस्था करनी चाहिए।
विद्यार्थियों ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की कई किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं होती हैं। बाजार में किताब नहीं रहने और लाइब्रेरी में भी नहीं मिलने से हमें ऑलाइन किताबें खरीदकर मंगानी पड़ती हैं, जो काफी महंगी होती हैं। बीआरएबीयू की सेंट्रल लाइब्रेरी से तैयारी कर कई छात्र बड़े अधिकारी बन गये हैं, लेकिन इसके बाद भी लाइब्रेरी में नए संस्करण की किताबें नहीं मंगायी जाती हैं। लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले छात्रों ने बताया कि लाइब्रेरी के शौचालय की सफाई नियमित तौर पर होनी चाहिए। लाइब्रेरी में छात्रों के लिए एसी भी नहीं है। जो पंखे चल रहे हैं, वह काफी पुराने हैं और पूरी हवा नहीं देते हैं। गर्मी में छात्र पसीने से तरबतर हो जाते हैं। सेंट्रल लाइब्रेरी के स्टडी सेंटर में पढ़ने आने वाले छात्रों ने कहा कि एसी की व्यवस्था विवि प्रशासन को करानी चाहिए।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी में कई किताबें हैं। कई अपडेट किताबें मंगायी गईं और जरूरत पड़ने पर बाकी भी मंगायी जायेंगी। छात्राओं के लिए भी अलग से पुस्तकालय में व्यवस्था करने पर पहल की जायेगी।
-प्रो. आलोक प्रताप सिंह, डीएसडब्ल्यू, बीआरएबीयू
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News