Gaya News: बॉबी बादशाह और उत्तम गैंग के बीच गोलीबारी – Live Hindustan

Gaya News: शहर के डेल्हा थाने का संगम चौक गुरुवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। हालांकि गोलीबारी में कोई जख्मी तो नहीं हुआ। लेकिन, मोहल्ले के लोग रातभर भय और दहशत में रहे। देर रात वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बॉबी बादशाह गैंग और उत्तम गैंग के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बॉबी बादशाह गैंग के सरगना धीरज उर्फ गब्बर के रूप में हुई है। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है। वहीं दूसरे गुट के सरगना उत्तम कुमार समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है。

टाउन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार भारती ने बताया कि गुरुवार देर रात संगम चौक और खरखुरा के बीच दो गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों गट फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर गोली चलाने वालों की पहचान की।

जांच के दौरान धीरज उर्फ गब्बर की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानेदार वेंकटश्वर ओझा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दोनों गैंगों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई सामने आया है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News