Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान मानकों का उल्लंघन करने वाले नौ वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि 70 वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार ने स्कूल बसों और अन्य व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस, अग्निशामक उपकरण, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच में गंभीर खामियां मिलने पर बस समेत अन्य वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं नियमों के उल्लंघन पर दर्जनों वाहनों का चालान किया गया।
पीटीओ केकी मिश्रा ने सोरांव क्षेत्र में बिना फिटनेस संचालित एक स्कूली वाहन को पकड़ा। उस समय वाहन में एक छात्र मौजूद था। अधिकारियों ने पहले छात्र को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया, इसके बाद वाहन को सीज कर दिया। इसके अलावा एक अन्य वाहन में कई गंभीर कमियां मिलने पर 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि यह अभियान नौ जुलाई तक चलेगा। आरटीओ ने वाहन मालिकों को नोटिस भी जारी किया है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play