Feedback
पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल (E20) मिलाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कहीं इंजन खराब होने की बात कही जा रही है तो कहीं बीमा रद्द होने का दावा किया जा रहा है. अब सरकार ने इन सभी अफवाहों पर विस्तार से जवाब दिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 10 बिंदुओं में साफ किया है कि E20 कार्यक्रम वैज्ञानिक रिसर्च और दुनिया के कई देशों के अनुभव पर आधारित है. मंत्रालय का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे ज्यादातर दावे भ्रामक हैं और वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं है.
एजेंसी के मुताबिक, देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने की योजना चल रही है, जिसे E20 प्रोग्राम कहा जाता है. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि इससे ज्यादा पानी खर्च होता है, गाड़ियों के इंजन खराब हो जाते हैं और बीमा तक प्रभावित हो सकता है. सरकार ने इन सभी दावों को गलत बताया है.
सरकार ने इन 10 बिंदुओं में दी सफाई
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू