शराब पीने पर माता-पिता ने बेटे को दी दर्दनाक मौत, लोगों से कहा उसने कर लिया सुसाइड, अब ऐसे खुला राज – India.Com

Murder Case: गुजरात के राजकोट जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव में माता-पिता ने मिलकर अपने ही 23 वर्षीय युवा बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हत्या के बाद आरोपियों ने इस संगीन वारदात को आत्महत्या का जामा पहनाने की पूरी साजिश रची थी. लेकिन मृतक की पत्नी की सूझबूझ और सटीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस खौफनाक हत्या की पोल खोल दी…

मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय राम बाबूभाई बांभवा के रूप में हुई है, जो अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. राम के पिता बाबूभाई उर्फ अतुलभाई एक चाय की टपरी चलाते हैं. पुलिस जांच के अनुसार, राम को शराब पीने की गंभीर लत थी, जिसके कारण अक्सर परिवार में झगड़े होते थे. राम और उसके माता-पिता बाबूभाई और मनीषाबेन उर्फ मोटीबेन के बीच शराब की इस लत को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे. घटना वाले दिन यानी 30 जून को भी इसी बात पर विवाद चरम पर पहुंच गया था.

पुलिस जांच में सामने आया कि 30 जून को शराब की लत को लेकर हुए झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया. गुस्से से तमतमाई मां मनीषाबेन ने कथित तौर पर राम को जबरन एसिड पीने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद, पिता बाबूभाई ने उसके साथ गंभीर मारपीट की और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली. बेटे की मौत सुनिश्चित करने के बाद, आरोपियों ने तुरंत सबूत मिटाने और पूरी घटना को आत्महत्या साबित करने की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि राम ने खुदकुशी कर ली है.

वारदात को दबाने के लिए पिता बाबूभाई ने इस घटना को दबाने की कोशिश की. इसके लिए उन्होंने कुछ स्थानीय नेताओं से संपर्क किया ताकि पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके. उसका मकसद गोंडल सिविल अस्पताल में बिना किसी संदेह के जल्दबाजी में पैनल पोस्टमार्टम कराकर मामले को रफा-दफा करना था, लेकिन कानून के सामने उसकी यह कोशिश पूरी तरह नाकाम साबित हुई.
राम की शादी महज चार महीने पहले ही बंशीबेन बांभवा नाम की महिला से हुई थी. बंशीबेन को अपने पति की संदिग्ध मौत की परिस्थितियों पर गहरा शक हुआ. उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव का गहन पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हो गया था कि एसिड और गला घोंटने यानि स्ट्रैंगुलेशन की वजह से हुई. गोंडल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी माता-पिता को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News