पीएम मोदी के कार्यक्रम का पचपदरा रिफाइनरी से सीधा प्रसारण: जनप्रतिनिधियों और आमजन से संबोधन सुना, अधिकारियो… – Dainik Bhaskar

राजस्थान के रानी कस्बे में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। यह मुख्य कार्यक्रम राजस्थान रिफाइनरी, पचपदरा से आयोजित हुआ, जिसका लाइव प्रसारण रानी पंचाय
सीधे प्रसारण के दौरान उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित, तहसीलदार मोहनलाल राठौड़, भाजपा बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित, रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, भाजपा बिजोवा मंडल उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी, महामंत्री मोहन मारूं, अधिवक्ता मनीष बंजारा, ईश्वर सिंह राजपुरोहित, भरत जिनगर तथा जिला प्रकोष्ठ प्रभारी जयवर्धन रांकावत सहित कई जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति और नई परियोजनाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
लोगों ने विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं की ली जानकारी
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और राज्य में चल रहे महत्वपूर्ण विकास प्रकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीधा प्रसारण समाप्त होने के बाद भी कार्यक्रम स्थल पर विकास योजनाओं और उनके संभावित प्रभाव को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News