Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शनिवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग उमस और गर्मी से बुरी तरह परेशान थे, लेकिन दोपहर ढाई बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और करीब चार बजे से करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान लगभग 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। गर्मी से बेहाल कई लोग सड़कों और छतों पर आकर बारिश का आनंद लेते नजर आए। बारिश के बाद शाम को तापमान गिर गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 45 प्रतिशत रही।
इस बदलाव से मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में अनेक स्थानों पर 10 जुलाई तक गरज-चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 5 जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की विशेष चेतावनी (अलर्ट) भी जारी की है। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि 10 जुलाई तक राज्य के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play