चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को नयी प्राचार्या खुशबू कुमारी ने योगदान कर लिया। इनके योगदान के समय डायट के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे। सभी ने नये प्राचार्या को बुके व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डायट के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का बढ़ावा देना था। योगदान करने के बाद नए प्राचार्या ने कहा कि प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व कार्य में पारदर्शिता पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि कोई भी कार्य आपके सहयोग के बगैर नहीं किया जा सकता।
सभी अध्यापकों ने उन्हें भरपूर सहयोग का भरोसा भी दिया। अंत में प्राचार्या ने मौजूद शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और प्रशिक्षणार्थियों के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया। शिक्षकों ने कहा कि नए प्राचार्य खुशबू कुमारी एक कुशल प्रशासक के साथ ही अच्छे व्याख्याता भी हैं। इनके कार्यकाल में डायट का चहुंमुखी विकास होगा। मौके पर संस्थान के व्याख्याता डॉ मनोज कुमार गुप्ता, डॉ महफूज अख्तर, नंदकिशोर प्रसाद, श्री ओमप्रकाश, अंजु कुमारी, कमलेन्द्र प्रसाद, नीरज कश्यप, डॉ संजय कुमार गुप्ता, एचपीपीआई प्रतिनिधि डॉ मनीष कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play