Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के बंशी पुरंदाहा स्थित लखन चौक पर चाय-नाश्ता की दुकान की आड़ में गांजा बेच रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से 343 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 3700 रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना के अवर निरीक्षक पंकज प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखन चौक स्थित एक चाय-नाश्ता दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान में रखे एक बंद डिब्बे से 343 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दुकान संचालक शंकर भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान उसने गांजा बेचने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर दुकान से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 3700 रुपये नकद भी बरामद किए गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद नकदी गांजा बिक्री से प्राप्त हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शंकर भगत मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सपरदह गांव निवासी वासुदेव भगत का पुत्र है। वह पिछले कुछ वर्षों से अपने ससुराल में रहकर बंशी पुरंदाहा के लखन चौक पर चाय-नाश्ता की दुकान चला रहा था और वहीं से गांजा का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play