टीबी है तो घबराएं नही, जांच कराएं और नियमित दवा लें : एसडीओ – Live Hindustan

गोगरी । एक संवाददाता भारत को वर्ष 2027 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में टीबी उन्मूलन अभियान का गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर एसडीओ संजय कुमार ने खुद भी टीबी की जांच कराई और लोगों को भी जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सपना है कि भारत को टीबी मुक्त देश बनाया जाए। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ ने कहा टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है।
अगर समय पर जांच हो जाए और नियमित दवा ली जाए तो इसका जड़ से खात्मा किया जा सकता है। इसलिए दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, वजन घटना, शाम को बुखार आना और बलगम में खून जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क बलगम जांच कराएं। जांच में टीबी पॉजिटिव आने पर घबराएं नहीं। सरकार द्वारा मरीजों को नि:शुल्क दवा के साथ-साथ पोषण के लिए हर महीन्े एक हजार की राशि भी दी जाती है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीबी के मरीजों के साथ भेदभाव न करें। उन्हें समाज से अलग न समझें। नियमित इलाज से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। इस दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। चिन्हित मरीजों का निशुल्क बलगम जांच, एक्स-रे और इलाज किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की टीम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक पूजा कुमारी, रूपक सिंह, बीएचएम नीतू कुमार,स्वास्थ्य कर्मी और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News