भारत सरकार की विकसित भारत जीरामजी योजना का जिला स्तरीय औपचारिक शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े मुख्य अतिथि रहे। आयोजन कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशन में हुआ। भईयालाल राजवाड़े ने कहा हर गांव के विकास से ही व
योजना लागू होने के बाद जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ी है। ग्राम पंचायतें विकास कार्य चुनेंगी। विकास कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। सरकारी राशि का सही उपयोग करना होगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया योजना में मनरेगा की तुलना में अधिक रोजगार मिलेगा।
कार्यदिवस भी ज्यादा होंगे। मजदूरी 300 रुपए प्रतिदिन होगी। कई नए अनुमेय कार्य जोड़े गए हैं। 15 दिनों के भीतर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। मजदूरी भुगतान में देरी पर ब्याज सहित मुआवजा देने का प्रावधान है। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा ने कहा योजना से ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार मिलेगा। योजना के प्रावधानों में हर श्रमिक परिवार को साल में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.