ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रशासन हाई अलर्ट पर है. खामेनेई के अंतिम संस्कार का आयोजन जारी है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने की संभावना को देखते हुए भी वहां के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने एक जर्मन रिपोर्ट के अनुसार लिखा है, अधिकारियों ने तेहरान में जुटने वाली भारी भीड़ के कारण 1,500 से 3,000 लोगों की मौत होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई है. मंत्रालय ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां एक महीने से चल रही हैं. तेहरान में इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसाला जहां खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के शव रखे गए, वहां पास में अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं, तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल टीमें “पूरी तरह से तैयार” हैं. मंत्रालय ने यह भी बताया कि उत्तर-मध्य ईरान के कोम और देश के उत्तर-पूर्व में स्थित मशहद प्रांतों में भी अंतिम संस्कार समारोह है. ‘डी वेल्ट’ (Die Welt) वेबसाइट के हवाले से एक्सप्रेस ने लिखा के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट और राष्ट्रीय संकट प्रबंधन संस्था के एक गोपनीय पत्र में उस समय के दौरान संभावित मौतों की चेतावनी दी, जब खामेनेई का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन योजनाएं बनाई हैं. एक नगरपालिका कर्मचारी के हवाले से प्रकाशन ने कहा, “तैयार की गई कब्रें वास्तव में मौजूद हैं. जिम्मेदार लोगों से कहा गया था कि 3,000 तक मौतों को संभाला जा सकेगा.” “इतनी बड़ी भीड़ और भीषण गर्मी में, कोई नहीं जानता कि क्या होगा.” इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है.
(Photo: Xinhua/IANS)
जर्मन रिपोर्ट में क्या क्या बताया गया है
ईरान में अतीत में बड़े अंतिम संस्कारों के दौरान लोगों की जान जाने की घटनाएं हो चुकी हैं. 2020 में, सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार के दौरान भगदड़ में कम से कम 56 लोग मारे गए थे. 1989 में, अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी के अंतिम संस्कार के दौरान भी ऐसी स्थिति बनी थी, जब कई लोगों की मौत हुई और घायल भी हुए. अंतिम संस्कार के समय ईरान में फिलहाल युद्धविराम है. देश के भीतर राजनीतिक तनाव भी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED