आमझर स्थित श्री इंटरप्राइजेज नामक फ्लाइएश ईंट भट्ठा में अजीत रवानी नामक नाइटगार्ड की हुई हत्या मामले के पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी बाघमारा थानाक्षेत्र के डुमरा निवासी पोकलेन मशीन ड्राइवर राज कुमार उर्फ राजा रजवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस घटना में संलिप्त बाघमारा मोदीडीह निवासी भट्ठे के मुंशी हाराधन महतो को पहले ही जेल भेज चुकी है। डीएसपी प्रकाशचंद्र महतो ने थाना में पत्रकारों को बताया कि सात जून की रात भट्ठा में ड्यूटी पर तैनात कुसमाटांड़ नीमटांड़ निवासी नाइटगार्ड अजीत रवानी व मुकुंदा निवासी नाइटगार्ड गाजन महतो द्वारा रेलवे कंस्ट्रक्शन साइड के कुछ स्टाफ को वहां शराब पीने से मना करने पर मारपीट की घटना हुई।
विवाद बढ़ने पर रेलवे कंस्ट्रक्शन साइड के कर्मियों ने दोनों नाइटगार्डों को लोहे की रड से मारपीट की। इससे अजीत रवानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं गाजन महतो नामक दूसरा नाइटगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अजीत के शव को गोलमारा चारकुनिया तालाब के पास ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद नौ जून को गोलमारा चारकुनियां तालाब के पास अजीत रवानी नामक नाइटगार्ड का शव बरामद किया। डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच तक तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है। डीएसपी ने दावा किया पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया गया है। घटना में संलिप्त बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस निरीक्षक नूतन मोदी, थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार, एसआई महेश्वर महतो, शिवशंकर उरांव, अशोक कुमार व पुलिसबल सक्रिय रहे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play