20 करोड़ के ऑफर की बात सुन MLC हैरान, संजय राउत की बात पर दिया ऐसा रिप्लाई – Live Hindustan

महाराष्ट्र में दल बदल को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। अब शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कांग्रेस एमएलसी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से एक एमएलसी को पार्टी बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। अब कांग्रेस नेता ने उनके इस दावे पर हैरानी जाहिर की है। साथ ही रिप्लाई भी दिया है।

राउत ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (MLC) धीरज लिंगाडे को दल बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी राउत ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया, और न ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि लिंगाडे को धन की पेशकश किसने की थी और एमएलसी को किस पार्टी में शामिल होना था।

राउत ने दावा किया, ‘आप पार्टी कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों को तोड़ रहे हैं… लिंगाडे को 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। यह मेरी जानकारी में है।’ उन्होंने कहा कि जो लोग यह नहीं समझते कि कहां रुकना है, उनका अंत बहुत दुखद होता है। राउत ने कहा कि यह सभी नेताओं पर लागू होता है।

एबीपी मराठी के अनुसार, लिंगाडे ने कहा कि राउत के बयान के बारे में टीवी से पता चला। उन्होंने कहा कि राउत महाविकास अघाड़ा के नेता हैं और मैं हैरान हूं कि अचानक उन्होंने ऐसा कैसा बयान दे दिया, लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है और कोई ऑफर नहीं मिला है। एमएलसी ने कहा कि उनके बारे में किए गए दावे झूठ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीति दल से ऑफर नहीं मिला है।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने भी राउत के दावे को खारिज कर दिया। महाजन ने कहा कि राउत काल्पनिक आंकड़ों की बात करते रहते हैं। उन्होंने राउत पर तंज कसते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) को इसके बजाय अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

बीते कुछ दिनों में कई बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने के चलते शिवसेना यूबीटी में राजनीतिक संकट गहराता नजर आ रहा है। ऐसे में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार शाम को अपने आवास मातोश्री पर पार्टी के सभी विधायकों की एक आपात बैठक बुलाई है। हाल ही में पार्टी के 9 में से 6 सांसदों ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को समर्थन देने का फैसला किया था।

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News