Ranchi News: लंबित पेंशन, एसीपी-एमएसीपी और अनुकंपा नियुक्ति मामलों पर डीसी ने की समीक्षा – Live Hindustan

Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 30 से अधिक पेंशन स्वीकृति मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक अभिलेख एवं औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन का लाभ मिल सके।

समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय सहित विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराने और सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित एसीपी एवं एमएसीपी मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पात्र कर्मियों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सेवा अवधि के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पात्र आश्रितों को जल्द नियुक्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रमोद राम, जिला कोषागार पदाधिकारी शिवकुमार सिंह , विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News