कोलकाता, एजेंसी। पिछले साल दिसंबर में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ियों से जुड़े एक मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास मंगलवार को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट में शामिल हो चुके बिस्वास बिधाननगर दक्षिण पुलिस थाने पहुंचे जहां उनसे पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, उनका बयान दर्ज किया गया है। मामले में जुटाए गए अन्य सबूतों के साथ उनकी ओर से दी गई जानकारी की जांच की जा रही है। बता दें कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बिस्वास को 17 अगस्त तक गिरफ्तारी से राहत दी है। वहीं, पुलिस को 10 जुलाई को जांच की यथास्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मेस्सी के भारत दौरे के दौरान मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता ने 17 मई को पुलिस से शिकायत की थी, जिसमें बिस्वास पर धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के लिए लगभग 22,000 टिकट ‘ब्लैक मार्केट’ में बेचे गए थे। दत्ता ने दावा किया कि इस दौरान बिस्वास ने खेल मंत्री के तौर पर पद का दुरुपयोग किया था। सॉल्ट लेक स्टेडियम में 13 दिसंबर, 2025 को मेस्सी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई थी और बड़ी संख्या में लोग कथित तौर बिना टिकट के ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play