Gurgaon News: 127 स्कूल बसों की जांच, 13 बसों में मिली खामियां, सभी पर लगाया जुर्माना – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। स्कूल बसों में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन व आरटीए की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 127 बसों की जांच की गई, जिसमें 13 स्कूल बसों में लापरवाही मिली। आरटीए की टीम ने सभी 13 बसों का चालान कर दिया। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देशों और डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष संयुक्त जांच अभियान के दूसरे दिन भी आरटीए की टीम पूरी तरह मुस्तैद दिखी। अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न स्कूलों में चलने वाली 127 स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बसों के जरूरी दस्तावेजों, तकनीकी सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों की बारीकी से जांच की। सहायक राज्य परिवहन अधिकारी (एडीटीओ) और आरटीए के सहायक सचिव हरेंद्र वीर ने बताया कि मंगलवार को की गई इस गहन पड़ताल के दौरान कई बसों में गंभीर अनियमितताएं और कमियां पाई गईं। नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 13 स्कूल बसों के चालान काटे। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यह अभियान आगामी दिनों में भी इसी तरह लगातार और चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, ताकि जिले की हर एक स्कूल बस बच्चों के सफर के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो सके।एडीटीओ ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में होने वाली जांच के दौरान भी यदि किसी स्कूल वाहन में सुरक्षा मानकों की कमी या मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन पाया गया, तो केवल चालान नहीं किया जाएगा, बल्कि पॉलिसी के कड़े प्रावधानों के तहत संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News