भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भिखनाठोरी बॉर्डर के पास नेपाल के ठोरी में भारतीय वाहनों के लिए सुविधा काउंटर शुरू कर दिया गया है। इस व्यवस्था के बाद भारतीय वाहन अब सीधे ठोरी तक प्रवेश कर सकेंगे, जिससे पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
ठोरी तक वाहन प्रवेश की मिली सुविधा
नेपाल सरकार द्वारा शुरू किए गए इस सुविधा काउंटर के माध्यम से भारतीय वाहन अब ठोरी तक जा सकेंगे। हालांकि, ठोरी से आगे नेपाल के आंतरिक क्षेत्रों में जाने के लिए वाहन मालिकों को वीरगंज स्थित भंसार कार्यालय से भंसार (वाहन परमिट) कराना अनिवार्य होगा।
स्थानीय लोगों की मांग पर हुई पहल
ठोरी निवासी रामशरण लामीछाने सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस सुविधा की मांग की जा रही थी। मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए सुविधा काउंटर की स्थापना की है।
व्यापारियों में खुशी, बाजार में बढ़ी चहल-पहल
सुविधा काउंटर शुरू होने के बाद भारतीय वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इससे ठोरी बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबार में भी सुधार की उम्मीद जगी है।
3 जून से लागू था प्रतिबंध
गौरतलब है कि नेपाल सरकार ने 3 जून से बिना भंसार के भारतीय वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके कारण पर्यटकों को अपनी गाड़ियां भारतीय सीमा में खड़ी कर पैदल नेपाल जाना पड़ता था। इस असुविधा के चलते कई पर्यटक वापस लौट रहे थे, जिससे ठोरी का स्थानीय बाजार भी प्रभावित हुआ था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.